कोलकाता के ज्ञानमंच पर देखा एक सुन्दर नाटक "ज्ञान वृछेर फल " निर्देशक मेघनाथ भट्टाचार्य ने इसे खुबसूरत तरीके से मंच पर प्रस्तुत किया। एक जमींदार अहिभूषण बागची के परिवार और उनके मित्रों की गोष्ठी के साथ समाज के नीचले तबके के लोगों की भावनाओं और चिंतन धाराओं की एक सुन्दर बानगी देखने का मौका मिला कोलकाता के इस सायक नाट्य संस्थान के माध्यम से। मैं साधुवाद देता हूँ कोलकाता के रंगकर्मियों को जो दिन रात लग कर इस तरह के नाटक करते हैं।
इस नाटक में एक दुकान के कर्मचारी के रूप में बहुत ही संछिप्त अभिनय में श्यामल साहा ने जो छाप मुझ पर छोड़ी उसे मैं नहीं भूला शेष सभी कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया। प्रकाश और संगीत के समायोजन ने नाटक की गति और प्रभाव दोनों को एक ऊंचाई प्रदान की।
लियो तोल्स्तोय की मूल कृति "फ्रूट्स ऑफ़ कल्चर " पर आधारित चन्दन सेन का यह एक गुदगुदाने वाला नाटक था । इसके सेट डिजाइनर को भी मैं बधाई दिए बिना नहीं रह सकता। समाज के लिए आज इसी तरह के नाटकों की जरूरत है। इसे रांची जैसे शहर में भी होना चाहिए।
सुशील अंकन
रविवार, 5 सितम्बर 2010
रविवार, 25 अक्तूबर 2009
छठ के बहाने.....

आज २००९ का छठ संपन्न हुआ। मेरे घर में भी छठ हुआ था। रांची के सभी छठ घाट पिछले कई दिनों से स्थानीय अखबारों की सुर्खियों में थे। लिहाज़ा मैंने यह तय किया कि शहर से थोड़ी दूर किसी घाट को पूजन के लिए चुना जाय। मैंने वही किया। शहर से लगभग पाँच किलोमीटर दूर दक्षिण में पंडरा क्षेत्र में एक छोटी नदी को अर्घ्यदान के लिए चुना।
पूरे विध विधान और पवित्रता से हमलोग छठ घाट के लिए रवाना हुए। छोटी छोटी ढेर सारी बंप वाली गलियों को पार करते हुए नदी के समीप पहुंचे। पथरीली उबड़ खाबड़ साफ़ गन्दी पगडंडियो से होते हुए अंततः नदी के तट पर पहुँचे।
किंतु यह क्या ? वहां पहुँच कर मन खिन्न हो गया पानी देख कर। बहती नदी का पानी और इतना गन्दा....? कोई दूसरा उपचार नही था इसलिए उसी पानी में पत्नी को स्नान और ध्यान कर छठ का अर्घ्यदान करना पड़ा। सूर्य ध्यान के समय पानी के भीतर पता नही कौन कौन से जीव जंतु पत्नी के पैरों में रेंग और काट रहे थे कि उनका ध्यान सूर्यदेव कि जगह , पैरों में ही केंद्रित था। प्रायः सभी व्रतधारियों के साथ यही स्थिति थी।
उसी घाट पर प्रकाश कि व्यवस्था करने वाली एक संस्था बड़े बड़े स्पीकर लगा कर अपनी व्यवस्था की तारीफ़ करते और सहयोग राशि के लिए बार बार आग्रह करते नही थक रहे थे।
जिस डर से शहरी घाटों से भागा था, वही, उस घाट पर भी भोगना ही पड़ा। मुझे ऐसा लगा सबसे उत्तम यही होता कि अपने घर कि छत या आंगन में ही छोटा कुंड बना कर सूर्योपासना का त्यौहार करता। ऐसा करने से सभी प्रकार की शुद्धता का पालन किया जा सकता था साथ ही परेशानियों से भी बचा जा सकता था। सरकार या स्वयं सेवी संगठनो को समय पर छठ घाट की सफाई नही कराने के लिए कोसने से भी बच जाता।
भविष्य में छठ करने वाले सभी व्रतधारियों से मेरा विनम्र निवेदन होगा कि अगर सचमुच सूर्य और प्रकाश की पूजा अर्चना ध्यान पूर्वक करना हो तो अपने अपने घरों में ही करें क्योंकि आने वाले दिनों में भी, न तो सरकार को कर्तव्यबोध होगा और न तो सरकार संपोषित स्वयं सेवी संगठनों को ही। आप स्वयं को ही बदल लें। इससे आप आस्थापूर्वक पूजन तो कर ही पाएंगे।
रविवार, 5 जुलाई 2009
"कहाँ हो परशुराम" से टूटा सांस्कृतिक सन्नाटा....
एक लंबे अर्से के बाद रांची में हस्ताक्षर के द्वारा "कहाँ हो परशुराम" नाटक की प्रस्तुति के साथ ही सांस्कृतिक सन्नाटा टूटता सा दिखाई दिया। अशोक पागल द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक "कहाँ हो परशुराम " का मंचन दिनांक ०४ जुलाई को रांची विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में किया गया। नाटक के कलाकारों में शिशिर पंडित, सुशील अंकन, विश्वनाथ प्रसाद, रीना सहाय, अशोक पागल, ओमप्रकाश , कीर्तिशंकर वर्मा और मृदुला ने अभिनय किया। मंच एवं रूप सज्जा के निर्देशक थे विश्वनाथ प्रसाद, ध्वनि प्रभाव था सुशील अंकन का और प्रकाश व्यवस्था थी ऋषि प्रकाश की। सहयोग था नरेश प्रसाद, उषा साहु , रविरंजन कुमार और संतोष का।
इस नाटक के साक्षी बने रांची नगर के चर्चित साहित्यकार, कलाकार एवं प्रशासकीय पदाधिकारी गण। जिनमें मुख्य थे अशोक प्रियदर्शी, विद्याभूषण, बिमला चरण शर्मा, निवास चंद्र ठाकुर, केदार नाथ पाण्डेय, चंद्र मोहन खन्ना, महफूज आलम, बिनोद कुमार, भरत अग्रवाल, स्वामी दिव्यानंद, राजेंद्र कुमार टांटिया, सुनीता कुमारी गुप्ता, जयप्रकाश खरे आदि....
इस नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों को नाटक देखने का एक अच्छा अवसर देते हुए यह भी सोचने को विवश किया कि नगर की सांस्कृतिक विरासत को कैसे जीवित और अविराम रखा जाय। भविष्य में और अच्छे नाटक देखने की उम्मीद के साथ पूरे हस्ताक्षर परिवार को दर्शकों ने ढेर सारी बधाईयाँ दीं। सचमुच सांस्कृतिक सन्नाटा टूटा.....
- सुशील अंकन -
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2009
रांची का प्रथम लाइव टेलीकास्ट...

आज चैत्र रामनवमी है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मदिवस। झारखण्ड प्रदेश की राजधानी रांची में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से और बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। नवमी तिथि से एक दिन पहले चैत्र महाअष्टमी की पूरी रात भगवान श्रीराम और अन्य धार्मिक सन्दर्भों पर भव्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस अवसर पर रांची सहित अन्य शहरों से एक बड़ी आबादी इसे देखने के लिए एक ही जगह एकत्र होती है। संख्या मान कर चलें तो लगभग ढाई से तीन लाख इस प्रतियोगिता को देखने के लिए रात भर जागते हैं। किंतु जो लोग इस भारी भीड़ का हिस्सा नही बनना चाहते वे अपने अपने घरों , घर के छतों और बरामदों से ही इसका आनंद उठाते हैं।
१९९७ में इसी चैत्र महाष्टमी की रात जमशेदपुर की एक इलेक्ट्रोनिक न्यूज़ एजेन्सी " आई व्यू" के द्वारा रांची के महावीर चौंक पर झांकी प्रतियोगिता एवं इस मौके पर आयोजित अन्य खेलों के लाइव प्रसारण के लिए एक कैंप स्टूडियो की व्यवस्था की गयी थी। इसी कैंप स्टूडियो से रांची का पहला लाइव प्रसारण किया गया था। लाइव प्रसारण के प्रथम उदघोषणा एवं आंखों देखी घटनाओं को बताने के लिए कैमरे के सामने थे सुशील अंकन और अनुराग अन्वेषी। इन्ही दोनों के माध्यम से रांची के प्रथम लाइव टेलीकास्ट की शुरुआत होती है। इस कार्यक्रम को लाखों लोगों ने अपने अपने केबुल टेलिविज़न सेट पर देखा था।
१९९७ में इसी चैत्र महाष्टमी की रात जमशेदपुर की एक इलेक्ट्रोनिक न्यूज़ एजेन्सी " आई व्यू" के द्वारा रांची के महावीर चौंक पर झांकी प्रतियोगिता एवं इस मौके पर आयोजित अन्य खेलों के लाइव प्रसारण के लिए एक कैंप स्टूडियो की व्यवस्था की गयी थी। इसी कैंप स्टूडियो से रांची का पहला लाइव प्रसारण किया गया था। लाइव प्रसारण के प्रथम उदघोषणा एवं आंखों देखी घटनाओं को बताने के लिए कैमरे के सामने थे सुशील अंकन और अनुराग अन्वेषी। इन्ही दोनों के माध्यम से रांची के प्रथम लाइव टेलीकास्ट की शुरुआत होती है। इस कार्यक्रम को लाखों लोगों ने अपने अपने केबुल टेलिविज़न सेट पर देखा था।
मंगलवार, 10 मार्च 2009
होली की हिन्दी...
इसब्लॉग केपाठ कोंको हो लीकी शु भकामनायें । आ पखू बपु आपू ड़ी खा ये । अप नेदो स्तों केसा थखू बरंग गुला लखे लें। ब च्चोंको खू बमीठा ईऔ रप्या रदुला रभीदें । हो लीमें भं गपी ले नेपर ही न्दीइ सीत रह लिखार हा हैहम क्याकरें ?
अग रआ पभी थो ड़ीसी भं गपी लें तोइसे ठी कसेप ढपा एंगे। ज बहम दो नोही भं गके नशेमे रहें गे तभीआ पमुझे स मझपा एंगे औ रमैं आपको ...... मेराख याल हैकि आ पमेरी बा तोंको अ च्छी तर हसम झरहे होंगे । आ पको एकबा रफिर सेहो लीकी शु भकामना देनाठी करहेगा.... हो लीमु बारक हो.... क्याआ पहम कोभी हो लीमु बारक बो लेंगे ? बो लिये न ....
- सु शीलअ कंन -
अग रआ पभी थो ड़ीसी भं गपी लें तोइसे ठी कसेप ढपा एंगे। ज बहम दो नोही भं गके नशेमे रहें गे तभीआ पमुझे स मझपा एंगे औ रमैं आपको ...... मेराख याल हैकि आ पमेरी बा तोंको अ च्छी तर हसम झरहे होंगे । आ पको एकबा रफिर सेहो लीकी शु भकामना देनाठी करहेगा.... हो लीमु बारक हो.... क्याआ पहम कोभी हो लीमु बारक बो लेंगे ? बो लिये न ....
- सु शीलअ कंन -
मंगलवार, 3 मार्च 2009
हे ! परम पिता....
हे ! परम पिता....
तुम दुनिया में
कोई स्थाई पिता नही रहने देते
क्योंकि , तुम्हारा वजूद हिल जाएगा
और शायद इसलिए भी कि
लोग तुम्हे भूल जाएँ .....
पर मैं तुम्हे बता दूँ
जबतक बच्चे यहाँ जन्मेंगे
पिता शब्द को अमरत्व मिलता रहेगा
पिता का भाव शाश्वत रहेगा
चाहे तुम रहो या न रहो
दुनियावी पिता तो रहेगा ......
-अंकन-
तुम दुनिया में
कोई स्थाई पिता नही रहने देते
क्योंकि , तुम्हारा वजूद हिल जाएगा
और शायद इसलिए भी कि
लोग तुम्हे भूल जाएँ .....
पर मैं तुम्हे बता दूँ
जबतक बच्चे यहाँ जन्मेंगे
पिता शब्द को अमरत्व मिलता रहेगा
पिता का भाव शाश्वत रहेगा
चाहे तुम रहो या न रहो
दुनियावी पिता तो रहेगा ......
-अंकन-
रविवार, 1 मार्च 2009
आइफा जैसे समारोह झारखण्ड में हो....

विगत कुछ दिनों से झारखण्ड की फिल्मी दुनिया "जॉलीवुड" के विकास के बारे में सोंच ही रहा था कि मेरे पिताजी का निधन हो गया इसलिए लगभग १२-१३ दिनों तक अब घर पर ही रहना हो रहा है। घर में ही कुछ कागज़ पत्तर उलट रहा था कि अखबार के एक कतरन पर नज़र पड़ी कि "आइफा जैसे समारोह झारखण्ड में हो.... तो हजारों टूरिस्ट आकर्षित होंगे और इसके लिखने वाले हैं ... "लन्दन से अजय गोयल" उन्होंने लिखा है कि हिन्दी फिल्मों के लिए दिए जाने वाले आइफा अवार्ड मेरे गृह नगर लन्दन में होने की सूचना थी पर यह हुआ योर्कशायर में... जो कि एक छोटा सा काउंटी है यानि एक जिला है। एक सप्ताह तक चले इस समारोह को मीडिया ने भी खूब कवर किया। भारतीय मूल के लगभग १५००० लोग इस समारोह में शामिल हुए। योर्कशायर ने भारतीय कलाकारों को लाने में जो लाखों स्टर्लिंग पाउंड खर्च किए उसे अब वे लोग भुनाने में लगे हैं। वे चाहते हैं कि भारतीय फ़िल्म मेकर योर्कशायर आ कर फ़िल्म कि शूटिंग करें। योर्कशायर में हुए यह कार्यक्रम किसी "जंगल में मंगल" के सामान था। मुझे आश्चर्य हुआ कि इस तरह के कार्यक्रम भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में क्यों नही आयोजित होतें हैं ? इससे वहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ भी होंगे। यदि बॉलीवुड, योर्कशायर को दुनिया के नक्शे पर ला सकता है तो झारखण्ड जैसे राज्य को क्यों नही ? यदि झारखण्ड जैसे राज्य में इस तरह के आयोजन होंगे तो वहां भी हजारों टूरिस्ट आकर्षित होंगे। यदि राज्य सरकार और स्थानीय व्यवसायी ऐसे प्रोजेक्ट में पैसे लगायें तो राज्य में टूरिस्म को बढावा मिल सकता है। मैं ऐसे पॉँच करोड़पतियों को जानता हूँ जो झारखण्ड में ऐसे समारोह को स्पांसर कर सकते हैं। हालाँकि लन्दन से योर्कशायर मैं नही गया लेकिन ऐसे समारोह अगर रांची में हो तो मैं फ्लाईट लेकर वहां जरूर जाऊँगा। फ़िर भी मुझे संदेह है कि लोग झारखण्ड को विश्व के नक्शे पर आसानी से खोज लेंगे। लेकिन बॉलीवुड का मतलब उम्मीद और सपने दिखाना है और मेरा सपना है आइफा २००८ झारखण्ड यानी "जॉलीवुड" में हो।
इस अखबारी कतरन को पढ़ कर मैं सोंच रहा था कि लन्दन में बैठा एक अजय गोयल नाम का आदमी यहाँ की आर्थिक स्थिति के बारे में इतना सोंच सकता है तो अगर यहाँ के लोग इस तरह की सोंच रखें तो क्या झारखण्ड स्वर्ग नही बन जायेगा ?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
